
24CITYLIVE/पटना सिटी:उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने की शर्मनाक घटना के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने उप राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, पिछड़े, किसान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, संसद की मर्यादा तोड़ने वालों होश में आओ, होश में आओ।

विरोध मार्च मंगलतालाब स्थित त्रिमूर्ति चौक से निकलकर कई इलाकों से होते हुए वापस त्रिमूर्ति चौक पहुंची। जहां कार्यकर्त्ताओ ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी एवं कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका।

इससे पहले कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि पिछड़ों के मसीहा लालू प्रसाद पिछड़े समाज से आने वाले उपराष्ट्रपति धनखड़ के अपमान पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि नीतीश-लालू-तेजस्वी को केवल पिछड़ों का वोट चाहिए, लेकिन इन्हें पिछड़े समाज के सम्मान की कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, टीएमएसी जैसे दलों का इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र बचाने की बड़ी-बड़ी बातें करता है, लेकिन ये लोग खुद संसद को ठप कर और सभापति का अपमान कर संविधान की धज्जी उड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के दूसरे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान क्या केवल इसलिए किया गया कि वे किसान के पुत्र हैं और पिछड़े वर्ग से आते हैंं? विरोध प्रदर्शन में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव राजू, सह संयोजक जेपी मेहता, चौक मंडल महामंत्री मनोज यादव, विजय कुमार, दयानंद यादव, बलराम मथुरी, रविशंकर मेहता, जय कृष्ण चंद्रवंशी, महेंद्र अरोड़ा, अंजय शाह, नैयर इक़बाल, कुंदन कुमार, विकास सिंह, आनंद सिन्हा सहित अन्य किसान शामिल थे।