घटनाजुर्मदेशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

बाईपास थाना क्षेत्र स्थित मरचा गांव में जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष



24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: बीती रात जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना का अंजाम दिया गया। मामला बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाईपास थाना क्षेत्र में मरचा गांव के रहने वाले स्व अवधेश सिंह के बेटे देवकुमार सिंह और बाऊआ लाल यादव दोनों गोतिया के बीच मरचा गांव मे ही 42 कट्ठे का जमीन  प्लॉट है।

दोनों पक्षों में जमीन के बंटवारे को लेकर बीते दस वर्ष से झगड़ा झंझट चल रहा है। इसी विवाद में रविवार को मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच हथियार और लाठियों से जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुष जख्मी हुए। साथ ही कई लोगों को अंदरूनी चोट भी आयी है। स्थिति बिगड़ते देख लोगों ने घटना की जानकारी बाइपास थाना को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों के सभी घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज़ करवाया।



घटना के संबन्ध में घायलों ने बताया कि जमीन विवाद सुलझाने को लेकर बाईपास थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बैठक भी करायी थी। बैठक में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हिदायत दी गयी थी कि कोई भी पक्ष विवादित जमीन पर किसी भी तरह का कोई निर्माण व अन्य कार्य नही कराएगा।

इसके बाबजूद बाऊआ लाल यादव तीसरी पार्टी से मिलकर विवादित जमीन पर काम करवा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर हमलोगों ने विवादित जमीन पर पहुंच कर निर्माण कार्य का विरोध किया, तभी यह खूनी संघर्ष की घटना हुई। वहीं मामले में बाईपास थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, जो काफी पुराना है।  मरचा गांव में स्थित 42 कट्ठा प्लॉट को लेकर दो गोतिया देवकुमार सिंह और बाऊआ लाल यादव में झगड़ा हुआ था। 

झगड़ा में दोनों पक्षो में से तीन-तीन लोगों को चोट लगी है। वर्ष 2014 में इसी जमीन को लेकर न्यायालय में टाइटल सूट हुआ था। इसके बाद वर्ष 2021 में भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। एसडीओ कोर्ट, पटनासिटी के यहां से उस जमीन पर धारा 144 लगाने के लिए आवेदन दिया गया है। साथ ही दोनों पक्ष को धारा 107 के तहत नोटिस भी दिया गया है। फिलहाल मामले में देवकुमार सिंह ने घटना के संबंध में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमे अपने गोतिया बऊआ लाल यादव, सुरेंद्र, बच्चा बाबू, विकास कुमार, अमित कुमार, टुनटुन, और संदीप को नामजद किया है। जबकि दूसरे पक्ष बऊआ लाल यादव की ओर से रविवार देर शाम तक लिखित शिकायत नही मिली है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नही की गयी है। मामले की छानबीन  करने के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!