खास ख़बरघटनाजुर्मपटनाप्रशासनिकबिहारराज्यहेडलाइंस

पटना पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में वांछित अपराधी जयकांत गिरफ्तार



24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: दिनांक 06.05.2025 मंगलवार की संध्या को दीघा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बिहार STF (विशेष कार्य बल) और पटना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटना सिटी अनुमंडल के वांछित अपराधी जयकांत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जयकांत पर कई दर्जन  32 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गंभीर आरोप शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद हथियार और 06 गोलियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल किन अपराधों में किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जयकांत के दो साथियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।
इस संबंध में आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर अनुमंडल पटना सिटी द्वितीय डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस गिरफ्तारी से पटना और आसपास के क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!