घटनान्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग

24CITYLIVE:– पटना सिटी में एक महिला की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना मलासलामी थाना क्षेत्र के बुन्देलटोली घाट की है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मालसलामी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए महिला को रेस्क्यू करने की कोशिश की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने महिला की पहचान शाहदरा निवासी पिंटू रजक की पत्नी निभा देवी के रूप में की है। 

घटना के संबंध मालसलामी थानाध्यक्ष ने बताया कि निभा देवी का मायका नालंदा जिला के परवलपुर में है और उसकी शादी मालसलामी थाना क्षेत्र के शाहदरा निवासी पिंटू रजक से हुई थी। मृतका के दो बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि मायके वाले से पूछताछ में पता चला है की मृतका निभा देवी मानसिक रोगी है। जिसका इलाज कोइलवर में चल रहा था। सोमवार को मृतका निभा की मां ने निभा की मानसिक बीमारी की इलाज कराने के लिए कोइलवर अपने साथ ले गयी थी। इलाज के बाद उसकी मां उसे अपने साथ नालंदा के परवलपुर स्थित मायके लेकर चली गयी। मंगलवार को उसकी मां उसे शाहदरा स्थित उसके ससुराल पहुंचाने आ रही थी।

तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त निभा ने करीब नौ बजे सुबह बुन्देलटोली घाट पर अपने मां से हाथ छुड़वा कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, परन्तु नही बच सकी। इसके बाद करीब 11 बजे लोगों ने  घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन घटना स्थल पर पहुंची और महिला की शव को रेस्क्यू करने की कोशिश की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक महिला का शव बरामद नही हो सका है। बुधवार को पुनः गंगा नदी में एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!