देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ का 10वां स्थापना दिवस मना

24CITYLIVE/पटना सिटी: धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ, डीएसएस का 10वां स्थापना दिवस जंगली प्रसाद लेन स्थित धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में मनाया गया। मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी योगेश ने केक काटकर वहां मौजूद और  स्वयंसेवक संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मानवता की सेवा का शपथ दिलाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीयोगेश ने कहा कि सभी धर्म में व्याप्त शक्ति एक ही है जिसे हम ईश्वर और अल्लाह तथा भगवान के नाम से जानते हैं। वह शक्ति एक है और इस धरती पर रहने वाले सभी जीव-जंतु और मनुष्य की रचना इस महान शक्ति ने की है।

धर्म और जाति अलग-अलग हो सकता है लेकिन वह ईश्वर एक है और इस धरती पर सबसे बड़ा धर्म पीड़ितों की सेवा है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ इसी सिद्धांत का पालन करता है और इसी के प्रचार-प्रसार के लिए इसका गठन हुआ है।

उन्होंने अगले वर्ष 11वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने स्तर पर मनाने की घोषणा की। मौके पर मो फैयाज, संजय यादव, मनोज गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, रंजीत पटेल, उजाला यादव, अंकुश मिश्रा, अशोक सिंह, अशोक सिन्हा, रवि शंकर सिन्हा, चुन्नू चंद्रवंशी सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ के दसवां, 10,  स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी और 11वां स्थापना दिवस अगले वर्ष बड़े स्तर पर व्यापक रूप से मनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!