देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके कंस्ट्रक्शन कार्य कराने वालों से वसूला गया 19 हजार रुपए

24CITYLIVE/पटना सिटी: आप मकान का निर्माण कार्य कर रहे हैं तो सावधान हो जाए; कहीं आपको भी नगर निगम को चुकानी ना पड़े सुल्क।

पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल में बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके कंस्ट्रक्शन का कार्य कराने वालों के खिलाफ सोमवार को भी अभियान चलाया गया।

पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल के वार्ड नंबर 56 में बड़ी पहाड़ी व छोटी पहाड़ी इलाके मे अभियान चलाया गया। अजीमाबाद अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया की बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके कंस्ट्रक्शन करने वालों से लगभग 19 हजार रुपए जुर्माना के तौर पर वसूले गए। अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी नुरूल हक शिवानी ने बताया की अभियान लगातार चलाया जाएगा। मालूम हो की लगातार अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग कंस्ट्रक्शन वर्क बगैर ग्रीन क्लाॅथ से ढके करा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!