
24CITYLIVE:दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब गुरुद्वारा का दर्शन करने वियतनाम से 14 सदस्यीय टीम पहुंची।

शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे पर्यटन विभाग, पटना के नेतृत्व में वियतनामी जत्था तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे। जहां सभी ने गुरुघर में मत्था टेक गुरुजी महाराज का आशीष लिया। मौके पर जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने सभी को गुरुजी महाराज का आशीष स्वरूप सरोपा भेंट किया।


इसके बाद जत्था में शामिल लोग गुरुघर का दर्शन कर गुरुजी महाराज से जुड़ी अस्त्र-शस्त्र व अन्य वस्तुओं का दर्शन किया।

इससे पहले सभी ने वहां चल रहे कथा में भी शामिल हुए। बाद में प्रबंधक कमेटी से पदधारकों की ओर से सभी को जलपान कराया गया। इसके बाद सभी ने लंगर भी छका।

जत्थे के साथ आए पर्यटन पदाधिकारी मनमोहन ने बताया सभी बोधगया से यहां पहुंचे हैं। यहां आकर सभी खुश हैं। ये लोग अपने देश जाकर यहां के बारे में बताएंगे। साथ ही बिहार दर्शन, बिहार पर्यटन करने का प्रेरित करेंगे। वहीं जत्थे में शामिल महिलाएं व युवतियां गुरुघर के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रही।
