
24CITYLIVE/ आदर्श सिंह/PatnaCity:राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी किसी भी घटनाओं को अंजाम देकर रफू चक्कर हो जा रहे हैं। मामला चौक थाना क्षेत्र का है । जहां दहशत फैलाने को लेकर एक मोटरसाइकिल में सवार बदमाशों ने चौक थाने इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाया।

बुधवार की शाम बेख़ौफ अपराधियों ने कौआ खो स्थित पटना नगर निगम के वार्ड 67 के पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मुन्ना जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर दो राउंड गोली फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भागने में सफल रहे।

वहीं फायरिंग की सूचना मिलने पर चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मुन्ना जायसवाल के आवासीय कार्यालय के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक राउंड गोली फायरिंग की है।

हालांकि घटना स्थल पर से फायरिंग की गई गोली का खोखा बरामद नही किया जा सका है। गोली फायरिंग करने में बाद दोनों अपराधी बाइक से आराम से भाग निकले। गोली फायरिंग करनेवाले अपराधी का फुटेज घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस संबंध में पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुआ है, बाबजूद गैर कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

