
24CITYLIVE/बिहार/पटना:राजधानी सटे दानापुर में बीबीए की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि इस छात्रा के द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। घटना पटना से सटे दानापुर की है। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित आईएसएम कालेज में बीबीए फोर्थ ईयर की छात्रा वर्षा कुमारी ने शनिवार को देर रात अपने कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या की है। वर्षा कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। वर्षा के बारे में बताया जा रहा है कि वो अनीष झा की पुत्री थी।
बीबीए की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में सुसाइड क्यों किया अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की के कमरे से अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
इधर इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस लड़की के कमरे को छान रही है। आत्महत्या की वजहों की तलाशा जा रहा है। लड़की के परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है।