खास ख़बरदेशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

नये साल से पहले मोदी सरकार ने बिहार को दी बड़ी सौगात : नंदकिशोर

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: नये साल के पूर्व मोदी सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने अपने बड़े फैसले में गंगा नदी पर एक और पुल बनाने की मंजूरी दी है जो बिहार के लिए गर्व की बात है।

इस बावत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार का विकास पीएम मोदी की प्राथमिकता रही है और केंद्र सरकार की तरफ से बिहार के विकास को गति देने के लिए सतत् मदद मिलती रही है। लेकिन, केंद्र की ओर से मिलने वाली मदद डबल इंजन की सरकार में ज्यादा फलीभूत हुई है।

श्रीयादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अपने बड़े फैसले में गंगा नदी पर एक और पुल बनाने की मंजूरी दी है। 4.56 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला ये पुल पटना के दीघा और सोनपुर को जोड़ेगा। परियोजना की कुल लागत 3,064.45 करोड़ रुपए है। इस पुल के निर्माण से उतर बिहार को लोगों को राजधानी पटना पहुंचने में सहूलियत होगी। यातायात तेज और आसान हो जाएगा। इससे उत्तर बिहार के विकास को गति मिलेगी।

श्रीयादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में बिहार सहित पूरे देश में सड़क और पुल निर्माण में कीर्तिमान स्थापित हुआ है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बिहार के लोगों को दिल्ली पहुंचना आसान हो गया है। अब लोग सड़क मार्ग से भी दिल्ली आने-जाने में रुचि ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!