देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यस्वास्थ्य व्यवस्थाहेडलाइंस

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया।

24CITYLIVE/पटना सिटी: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की ओर से वार्ड संख्या 69 के मथनी तल इलाके में दिव्यांगों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने दिव्यांगों को हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाते हुए उनके स्वरोजगार को लेकर प्रयास किए जाने का भी भरोसा दिलाया। 

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांगों की सेवा में लगातार तत्पर है। 

प्रधानमंत्री के इसी सेवा भाव से प्रभावित होकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता समाज सेवा में लगातार प्रयत्नशील हैं। राज्य सरकार द्वारा जातीय जनगणना का आंकड़ा पेश किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने महागठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए उन पर हिंदू समाज को खंडित किए जाने का आरोप लगाया। ऋतुराज सिन्हा का कहना था कि महागठबंधन के नेता समाजवाद के नाम पर जाति की राजनीति करते हैं। इस दौरान ऋतुराज सिन्हा ने महागठबंधन के नेताओं पर परिवारवाद की राजनीति किए जाने का भी आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!