
24CITYLIVE/पटना सिटी: दादी-दादी बोल कोई सुन ना ले, कोई सुन ना ले। मेहंदी ओ मेहंदी कितना बता दे मेहंदी ओ मेहंदी तू इतना बता दें तुंनहे कौन सा काम किया है। सरब सुहागन मिल मंदरिया में आई तो दादी जी के हाथ में रचाई जी मेहंदी… जैसे भजनों से मिरचाई गली स्थित श्रीराणी सती दादी मंदिर भक्तिमय हो उठा।
मौका था श्रीदादी जी भक्त मंडल, सिटी शाखा व नारायणी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय श्री दादी जी नवमी महोत्सव का। महोत्सव में 108 महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया गया। जिसे सुश्री कोमल देवड़ा और कविता पोद्दार ने सस्वर दिया। वहीं श्रीदादी जी का लिए गए अलौकिक श्रृंगार अपने आप में अलग छठा बिखेर रही थी।
मौके पर दादी भक्त मंडल की ओर से सभी महिलाओं को चुनरी भेंट किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने दादी जी की एक से बढ़कर एक भजनों की रस गंगा बहायी। महोत्सव को लेकर मंडल के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, राजाराम शर्मा, संजीव देवड़ा, सतीश अग्रवाल, महिला मंडल की उर्मिला साह, तारा झुनझुनवाला, उमा लाडिया, रमा भरतिया, पुजा माखडिया सक्रिय रही।