गयादेशन्यूज़प्रशासनिकबिहारराज्यहेडलाइंस

घर में सोई महिला से हैवानियत, पहले हवस मिटाया फिर मार डाला

24CITYLIVE/बिहार: गया में एक महिला के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। अकेली महिला के साथ पर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। रेप मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

घटना गुरुआ थाना क्षेत्र की बरमा पंचायत के रामाबिगहा गांव की है। शुक्रवार की रात घर में अकेली देख बदमाश अमरूद के पेड़ के सहारे घर में घुस गए और उसकी इज्जत लूटने के बाद हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रामाबिगहा गांव में शुक्रवार की रात रामजन्म रविदास की 28 वर्षीय भगीन पूतोह घर में अकेली थी। घर में अकेली देख बदमाश घर मे घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद हत्या कर फरार हो गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर लिया। महिला का पति विनोद दास बाहर में रह कर काम करता है। उसका कोई बच्चा नहीं है। घटना के वक्त पति का मामा बगल के गांव में गया हुआ था। घटना की खबर फैलते ही सैकड़ो ग्रामीण जुट गए।

इस मामले में थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता के साथ मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार

गुरुआ में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। आरोपी बिहारी दास का तीस वर्षीय पुत्र पप्पू दास है जो मृतिका का ही गांव का ही रहने वाला है। आरोपी बाल बच्चेदार है। बताया जा रहा है कि अमरूद का पेड़ के सहारे आरोपी घर में घुसा था। घटना स्थल से पुलिस ने टूटी हुई चूड़ी बरामद किया है। बताया गया है कि महिला शाम होते ही घर का दरबाजा बंद कर लेती थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी छत से कूदकर भागा और पकड़ाने के डर से धान के खेत में छिपा था। वहीं से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!