खास ख़बरदेशन्यूज़पटनाबिहारमनोरंजनराज्यहेडलाइंस

पार्श्व गायक विनोद राठौर व भोजपुरी गायिका दीपाली सहाय के गीतों पर झूमेंगे सिटीवासी

24CITYLIVE:(आदर्श सिंह) पटना सिटी: खलनायक हूं मैं, यारा हो यारा, जादू तेरी नजर….जैसी बहुचर्चित गीतों पर शनिवार की शाम बॉलीवुड की पार्श्व गायक विनोद राठौर दर्शकों को जहां एक ओर झुमाएंगे। वहीं दूसरी ओर कोकिल कंठ इंडियन आईडल व भोजपुरी गायिका दीपाली सहाय सारी-सारी रतियां, सोनवा के पिजरवा में, लाल-लाल ओठवाँ के, काहे बांसुरियां बजावेला, है गंगा मइया, लागी नाहीं छूटे रामा…जैसी गीतों पर लोगों को मदमस्त करेंगी। मौका है कला व संस्कृति, युवा विभाग एवं पाटलिपुत्र परिषद द्वारा मंगलतालाब परिसर में आयोजित कौमुदी महोत्सव का।

इस बावत गुरुवार को पाटलिपुत्र परिषद द्वारा आयोजित बैठक में महोत्सव के संदर्भ में परिषद के मुख्य संरक्षक सह विधायक  नंदकिशोर यादव ने कहा कि ‘पाटलिपुत्र परिषद’ प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए कौमुदी महोत्सव की भव्यता व गरिमा को बनाये रखने के लिय अनवरत प्रयासरत है। इस विषय पर लेख-चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित तौर पर युवाओं के लिए ज्ञानवर्द्धन है। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े नौ कलाकारों को कौमुदी रत्न से सम्मानित करना पाटलिपुत्र के लिए गौरव का विषय है। परिषद कला संस्कृति कार्य में उतरोत्तर विकास कर रही है।

परिषद् के महासचिव संजीव कुमार यादव ने आयोजन के संम्बंध में बताया कि दर्शको को आमंत्रित करने के लिए कौमुदनी फूल के साथ आमंत्रण पत्र भेंट किये जायगें। साथ ही खीर प्रसाद एवं बांसुरी-मोरपंख का वितरण भी किया जाएगा। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की।

धन्यवाद ज्ञापन सरोज जायसवाल ने  किया। मौके पर रंगकर्मी संजय रॉय, अलोक चोपड़ा, विनोद अवस्थी, राजेश शुक्ला ‘टिल्लू’, राजीव सिंह, कुमार लखन, संजीव पटवा, संजय केशरी, अजय यादव, मृत्युंजय, रजनीश रंजन, विजय मिश्रा, नवल सिन्हा, सुनीता गुप्त संजय अग्रवाल, संतोष सराफ़, विनोद किशलय मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button