
24CITYLIVE/पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु, दलाईगढ़ा और मरांगपोंगा के जंगली एवं पहाड़ी इलाके में आज सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते के आरक्षी संख्या 101, मनोज कुमार दमाई, गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद, जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। उन्हें रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के खतरे को उजागर किया है।