खास ख़बरदेशन्यूज़पटनाबिहारमनोरंजनराज्यशिक्षा व्यवस्थाहेडलाइंस

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किया;
झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए झुमाया लोगों को


24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: संदलपुर, कुम्हरार स्थित प्लीजेंट वैली विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए चंद्रयान-3 मॉडल, स्वचालित रेलवे क्रॉसिंग सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसे लोगों द्वारा सराहा गया। वहीं क्रिसमस के मौके पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की झांकियां पेश की।

इससे पूर्व विद्यालय निदेशक ललन कुमार सिंह व प्राचार्य अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य चंद्रशेखर आजाद ने किया। वहीं दूसरी ओर गुजरी बाजार स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन पूर्व मंत्री नन्दकिशोर यादव, मेयर सीता साहू, उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, डॉ एस ए कृष्णा व संजय सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया।

मौके पर श्रीयादव ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। वहीं बच्चों ने चंद्रयान, पटना हाईकोर्ट, अमरनाथ मन्दिर, राम मंदिर, स्मार्ट सिटी, इस्कॉन मंदिर समेत विभिन्न प्रकार की रसायन अभिक्रिया व मानव शरीर के विभिन्न अंगों की मॉडल पेश की। अभिषेक, हर्ष, प्रेम, ध्रुव, आयुष, आशुतोष, सोनाक्षी, सिमरन, ओम विद्यार्थी, सारिका, तपस्वी, नैतिक द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी को सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य गौतम सिंह व मंच संचालन अमृता अवस्थी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!