ताजा खबरेंदेशन्यूज़विदेशहेडलाइंस

भारत को 2,288 करोड़ रुपये का ऋण देगा जापान, इन दो बड़ी परियोजनाओं का किया समर्थन

24CityLive: जापान महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट और मिजोरम में सुपर-स्पेशियलिटी कैंसर एंड रिसर्च सेंटर के लिए भारत को 2,288 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जापान ने महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट के लिए 30.755 बिलियन जापानी येन (करीब 1,728 करोड़ रुपये) और मिजोरम में सेंटर को विकसित करने के लिए 9.918 बिलियन जापानी येन (करीब 560 करोड़ रुपये) को मंजूरी दी है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर महानगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे ट्रैफिक जाम को कम करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए ऋण की यह तीसरी किस्त है।

बयान में आगे कहा गया है, भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। मिजोरम के सेंटर का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ साथ मानव संसाधन का विकास इसमें आगे कहा गया है, मिजोरम में सेंटर के प्रोजेक्ट का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के साथ-साथ मानव संसाधन विकास और अनुसंधान तक पहुंच में सुधार करना है, जिससे कैंसर नियंत्रण प्रणाली को समर्थन मिलेगा। यह राज्य में कैंसर से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में योगदान देगा।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और फलदायी इतिहास रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!