देशनगर निगमन्यूज़पटनाबिहारराज्य

पटना सिटी:बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके भवन कंस्ट्रक्शन कराने वालों से 14 हजार से अधिक वसूला गया जुर्माना


24CITYLIVE/ पटना सिटी: पटना नगर निगम अजीमाबाद व सिटी अंचल में बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके भवन कंस्ट्रक्शन का कार्य कराने वालों के खिलाफ गुरुवार को भी अभियान चलाया गया। अजीमाबाद अंचल के वार्ड नंबर 54 के बजरंगपुरी कालोनी, वार्ड 56 के जीरोमाइल रोड व पहाडी मोड़ के निकट अभियान चलाया गया।

अजीमाबाद अंचल के मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार व दल प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया की बगैर ग्रीन क्लाॅथ ढके भवन कंस्ट्रक्शन करने वालों से 12 हजार रुपए जुर्माना के तौर पर वसूले गए। अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ नुरूल हक शिवानी ने बताया की अभियान लगातार चलाया जाएगा।

उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई भवन कंस्ट्रक्शन का कार्य करा रहे हैं तो निश्चित रूप से ग्रीन क्लाॅथ से ढक ले, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। मालूम हो की लगातार अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग कंस्ट्रक्शन वर्क बगैर ग्रीन क्लाॅथ से ढके करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिटी अंचल की ओर से भी 2500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!