घटनादेशन्यूज़पटनाबिहारराज्य

पटना सिटी:गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत।

24CITYLIVE/पटना सिटी: दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित एक मकान के बंद कमरे में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव होने की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की।

थानाध्यक्ष राजीव रंजन  सिंह ने मृतक की पहचान बक्सर जिला के रहने वाले 55 वर्षीय नागेंद्र प्रधान के रूप में किया है। मृतक नागेंद्र केक बनाने वाली कंपनी मॉगनीज फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नागेंद्र की मौत ठंड लगने से हुई है।

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालन्दा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। साथ ही नागेंद्र की मौत की सूचना उसके घर वालों को भी दे दी गयी है। मामले में आसपास के लोगों ने बताया कि गार्ड नागेंद्र प्रधान जिस मकान में किराए के कमरे में रहता था। वह उस कमरे में जमीन पर दरी बिछा कर और कंबल ओढ़कर सोता था।

लोगों ने बताया कि पुलिस जिस वक्त नागेंद्र के शव को बरामद किया था, उस वक्त उसके नाक से खून बह रहा था। लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि गार्ड नागेंद्र की मौत ठंड लगने से ही हुई होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!