
24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: प्रिंस हत्याकांड में 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक, पटनासिटी शरथ आर एस ने बताया कि घटना में अनुसंधान जारी है।
कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। जल्द ही प्रिंस के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विदित हो कि आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज इलाके में 28 नवंबर की रात बजरंगपुरी, शनिचरा स्थान निवासी संजय कुमार सिन्हा के 30 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार सिन्हा अपने एक संबंधी के शादी समारोह में भाग लेने बेलवरगंज आया था।

बारात में शामिल महिलाएं डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत्त कुछ अपराधी जबरन बारात में शामिल हो गया था और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगा था। प्रिंस कुमार ने महिलाओं के साथ हो रहे छेड़खानी का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट से गुस्साए अपराधियों ने प्रिंस कुमार को गोली मार दिया था। जिसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी।