जुर्मदेशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

पटना सिटी:गोली फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो खोखा बरामद



24CITYLIVE/पटना सिटी: दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोली फायरिंग मामले में दीदारगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को धर-दबोचा है। मामले में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बीती रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी बबलू सिंह की पत्नी रेणु देवी द्वारा सूचना मिली थी कि उसके ही गांव के स्व शिव मंगल सिंह के बेटे बबलू सिंह घर पर चढ़कर गाली गलौज कर रहा है।

इसी दौरान बबलू सिंह द्वारा गोली फायरिंग करने की भी सूचना मिली। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से फायरिंग की गई गोली की दो खोखा बरामद किया गया। साथ ही फायरिंग करने वाले आरोपी बबलू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि गोली फायरिंग के दौरान किसी व्यक्ति को गोली नही लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस हथियार से गोली फायरिंग की गयी, फिलहाल वह बरामद नही किया गया है। हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!