खास ख़बरदेशन्यूज़पटनाबिहारराजनितिकराज्यहेडलाइंस

पटना सिटी:केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत बनाना है:नन्दकिशोर



24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 के मीना बाजार स्थित पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल परिसर और वार्ड संख्या 61 के मेहंदीगंज में ग्राम सभा सह शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी वर्चुअल माध्यम से बड़े स्क्रीन पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी, दरों दीदी, यूपीआई पेमेंट का बढ़ता उपयोग, विभिन्न योजनाओं के जरिए सशक्त हो रहे किसानों, वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने सहित अन्य उपलब्धियों के साथ देश की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। मौके पर सभी जनों को 2047 तक भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलायी गयी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। शहर हो या गांव सभी लाभार्थियों को उनका लाभ मिले। इसी उद्देश्य के साथ यात्रा चलायी गयी है।



पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के  पात्र लाभुकों को हक दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य है। संकल्प यात्रा शिविर में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व मंत्री व बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, मेयर सीता साहू वार्ड पार्षद गायत्री गुप्ता और उषा देवी आदि ने भी जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

मीनाबाजार स्थित पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल परिसर और मेहंदीगंज में लगे संकल्प यात्रा शिविर में उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड के तहत लाभुकों को गैस कनेक्शन और बैंक पदाधिकारी द्वारा लोन की प्रमाण पत्र दी गई। शिविर के माध्यम से सैंकड़ों महिला, पुरुष, छोटे-छोटे कामगार लाभार्थियों को लाभ मिला। मौके पर भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी, रूपनारायण मेहता, प्रवक्ता राजेश साह, नवीन कुमार सिन्हा, लल्लू शर्मा, अखिलेश मेहता समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!