पटना सिटी: कांग्रेस ने स्थापना दिवस मनाया

24CITYLIVE/पटना सिटी: कांग्रेस की स्थापना दिवस समारोह पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मतदान संख्या 204 में मनाया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अभय जायसवाल ने की। जबकि संचालन प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ विनोद अवस्थी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडातोलन से किया गया।
इस दौरान चरखा वाले झंडा को फहराया गया। पार्टी की स्थापना वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। मौके पर बच्चों के बीच मिठाई, बिस्किट व चॉकलेट वितरित किए गए। मौके पर प्रदेश नेता डॉ विनोद अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना ए ओ ह्यूम द्वारा 1885 में महाराष्ट्र के एक संस्कृत महाविद्यालय में की गई थी। उस समय इसके 72 संस्थापक सदस्य थे।
इसके पहले अध्यक्ष व्योमचन्द्र बनर्जी थे। पार्टी 139 वर्ष पुरानी हो चुकी है। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कसेरा, दशरथ केसरी, मनीष, गौतम मिश्रा, धर्मेंद्र पटेल, सुभाष मेहता, रोहन कृष्णा, मोहम्मद जॉनी, मोहम्मद फखरुद्दीन, विनोद गांधी, वरुण पासवान, डॉ तुषार आर्य समेत कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन वार्ड 69 के पार्षद मनोज मेहता ने किया।