देशधार्मिकन्यूज़पंजाबपटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

पटना सिटी:प्रभु यीशु ने शांति और भाईचारे का  दिया संदेश


24CITYLIVE/पटना सिटी: प्रभु यीशु के अवतरण का पर्व क्रिसमस का त्योहार रविवार को पादरी की हवेली चर्च मे मनाया गया। मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विशेष प्रार्थना सभा में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर  प्रवीण लोबो ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़ते हुए कहा कि शांति, क्षमा, दया व एकता के साथ भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जीवन दर्शन ने  देश दुनिया को नई रोशनी दी थी।

इससे पहले रात बारह बजते ही पूरा चर्च में घंटी व कैरॉल की धुन बजने लगा। मदर टेरेसा परिसर में बनायी गयी चरनी गोशाला में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर ने सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुरेश खाखा और सुपीरियर फादर प्रदीप सोंरग के साथ मिस्सा बलिदान पूजा का अनुष्ठान संपन्न कराया।

बालक यीशु व  प्रतीक चिन्ह लिये कैरोल गीत के साथ शोभायात्रा के तौर पर चर्च में पहुंची, जहां संस्कार रोशनी का प्रकाश व विशेष प्रार्थना हुई। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।पल्ली परिषद के बदर रोशन व सिस्टर के साथ माता सहायक की धर्म बहने, मिशनरी ऑफ चैरिटी की बहनें, ईसाई समुदाय व बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!