
24CITYLIVE/कटिहार डेस्क:बिहार में नशाबंदी के विरुद्ध बिहार पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है। वही नशा खोर तस्करी के तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ताजा मामला है बिहार के कटिहार में स्मैक तस्कर महिला को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस वालों को भीड़ ने घेर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा था, लेकिन आसपास की महिलाएं उसे छुड़ाने के लिए जुट गई। महिला पुलिस कर्मी से धक्का-मुक्की करती नजर आईं। पुलिस पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें साफ दिख रहा है कि भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। भीड़ पुलिस को धक्का देती नजर आई तो महिला पुलिस कर्मी के साथ भी बदतमीजी की गई। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को लेकर बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बैठाया था, लेकिन लेकिन स्थानीय लोग लगातार महिला को पुलिस की पकड़ से मुक्त कराने की कोशिश करते रहे। आखिरकार उसे लेकर फरार हो गए।
इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज कोरैया पट्टी का है।
महिला को पकड़ने का विरोध कर रही थी भीड़ जहां नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यहां शराब और स्मैक की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद डायल 112 की एक गाड़ी पर सवार पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई पर लोग आक्रोशित हो गए और महिला को छोड़ने को लेकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे और महिला को लेकर फरार हो गए।

भीड़ को समझाती नजर आई. पुलिस वाले भीड़ से कह रहे हैं कि सत्यापन के लिए लेकर जा रहे हैं, फिर छोड़ देंगे। जबकि लोगों का आरोप था कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। पुलिस वाले जिस महिला को पकड़कर ले जा रहे थे, उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर कोरैया पट्टी के एक घर मे छापेमारी करने गई थी। जिसमें पुलिस ने स्मैक, मोबाइल और कुछ रुपयों के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें दो को पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
वहीं एक व्यक्ति को जिसके घर से स्मैक बरामद हुआ था, उसे पुलिस ने पकड़ कर थाने ले आई। उसी के बयान के बाद पुलिस उक्त महिला को गिरफ्तार करने पहुंची थी। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने अभी इसपर कुछ भी कहने से इनकार किया है।