खास ख़बरदेशधार्मिकन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

क्रिसमस को लेकर पादरी की हवेली महागिरजा घर चर्च में तैयारी शुरू; चर्च में मिस्सा बलिदान पूजा

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी: क्रिसमस को लेकर पादरी की हवेली महागिरजा घर चर्च में तैयारी शुरू हो गयी है। चर्च के पल्ली पुरोहित फादर प्रवीण लावों ने बताया कि रविवार को ही प्रभु यीशु के अवतरण पर्व पर मिस्सा बलिदान पूजा होगा।

कैरोल की धुन के बीच बाइबील का पाठ व प्रभु के संदेश को पढ़ा जाएगा। इसके अगले दिन 25 दिसंबर की भी सुबह मिस्सा बलिदान पूजा होगा। आयोजन में चर्च के सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुरेश खाका और सुप्रीयिर फादर प्रदीप सोंरग के सहयोग से तैयारी की गयी है।
वहीं प्रेम व शांति का प्रतीक प्रभु यीशु के अवतरण पर्व क्रिसमस को लेकर पटना सिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च में अवतरित होते प्रभु यीशु की झांकी को देखने दूर-दराज से काफी संख्या में लोग आते हैं। चर्च के बाहरी परिसर में चरणि का निर्माण कराया गया है।

चर्च के फादर ने बताया कि 24 दिसंबर की रात में मिसा बलिदान पूजा हुआ है। इसके साथ ही विशेष प्रार्थना भी की गई है। वही 25 दिसंबर की सुबह 8 बजे भी मीसा बलिदान पूजा होगी। इसके बाद लोगों के दर्शन के लिए चर्च खोला जाएगा। इसके अलावे साल के अंतिम दिन एवं नए साल के पहले दिन भी चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी।

बताया जाता है कि पादरी की हवेली गिरजाघर बिहार का काफी पुराना गिरजाघर है। क्रिसमस को लेकर गिरजाघर रोशनी से जगमग होने लगी है। बता दे कि क्रिसमस पर्व के दिन दूर-दराज से आकर लोग चर्च में कैंडल जलाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!