उत्तरप्रदेशघटनाजुर्मदेशन्यूज़प्रशासनिकराज्यहेडलाइंस

सिपाही ने शादी के लिए लेडी कांस्टेबल को किया प्रपोज, नहीं मानी तो निकाली राइफल. और फिर जो हुआ!



24CITYLIVE/उत्तर प्रदेश मुरादाबाद: शादी को लेकर चौकी में सिपाही का महिला सिपाही से विवाद इस कदर बढ़ गया कि बड़ी घटना घट गई। सिपाही ने इंसास राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर है।

मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। राइफल के चैंबर में 18 गोलियां मिली हैं। महिला सिपाही से पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला

2018 बैच के सिपाही कपिल कुमार मेरठ के फलावदा नागौरी के हैं। गलशहीद की रोडवेज चौकी में पिछले ढाई साल से तैनात हैं। सहारनपुर निवासी महिला सिपाही की तैनाती गलशहीद थाने में है।

पुलिस के अनुसार, धनतेरस को लेकर महिला सिपाही की ड्यूटी मंगलवार को रोडवेज चौकी पर लगा दी गई थी। अचानक से दोपहर बाद सूचना मिली कि कपिल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली है। चौकी के भीतर सिपाही द्वारा खुद को गोली मारे जाने की सूचना से खलबली मच गई।

आईसीयू वार्ड में चल रहा उपचार



तत्काल ही एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह व फोर्स संग पहुंचे। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।

पता चला है कि कपिल ने महिला सिपाही के सामने खुद को गोली मारी। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की। तब उसने पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बीच अचानक से कपिल ने विवाद शुरू कर दिया। फिर गोली मार ली।

फिलहाल, पुलिस चौकी में दोनों के प्रवेश से लेकर घटना तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि दोनों चौकी पर कब पहुंचे? कब घटना हुई? दोनों के संबंधों को लेकर चौकी व थाने में तैनात कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी सिपाही के घरवालों को दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।

रोडवेज पुलिस चौकी में महिला सिपाही के सामने सिपाही कपिल ने खुद को गोली मारी है। संभवत: दोनों के बीच शादी को लेकर कुछ बातचीत हो रही थी। सिपाही की हालत गंभीर है। सिपाही के परिजनों से सही बात पता लगेगी।

-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!