
24CITYLIVE/आदर्श सिंह पटना सिटी: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा पर भरोसे की जीत है।

यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति, नीयत और विश्वसनीयता की है।

श्रीयादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चारों राज्यों के लोगों ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश में भाजपा की एक बार फिर प्रचंड जीत हुई है। यह जीत विकास की जीत है।
डबल इंजन की सरकार में मध्य प्रदेश में सतत विकास हो रहा है। वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनता ने महसूस किया कि भाजपा ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है।
इन दोनों राज्यों में जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती थी। और समय आने पर जनता ने अपना फैसला सुना दिया।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भले ही भाजपा सरकार नहीं बना रही है, लेकिन भाजपा ने जो प्रदर्शन किया है, वह शानदार है और इसमें कोई शक नहीं कि आनेवाले चुनाव में वहां भी भाजपा का परचम लहरायेगा।