
24CITYLIVE/पटना सिटी: पारिवारिक विवाद में एक किशोर ने पंखे की हुक से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना शुक्रवार की रात मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के बेना साव मोहल्ला की है। सूचना मिलने पर पहुंची मेहंदीगंज थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि अशोक राम के 16 वर्षीय पुत्र कुंदन ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक राम मूल रूप से बाढ का रहने वाला है। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के बेना शाह की बाग स्थित प्रमोद कुमार के मकान में वह किराएदार के रूप में रह रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पढ़ाई को लेकर पिता ने डांट लगाई थी। इसी कारण वह गुस्से में आकर ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।