
24CITYLIVE/पटना सिटी: पड़ोसी से झगड़ा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दरगाह रोड की है। थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि दरगाह रोड निवासी 57 वर्षीया कंचन देवी को अपने पड़ोसी सुभाष कुमार से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।
झगड़ा के दौरान महिला कंचन देवी अपने घर के छत पर से नीचे गिर गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। घर वालों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचन देवी की मौत के संबंध में उसके बेटे राजू कुमार ने एफआईआर दर्ज करवाया है।
जिसमें पड़ोसी सुभाष कुमार और उसके माता-पिता और चाचा-चाची को नामजद करते हुए सभी पर साजिश कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल कांड दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



