
24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना, 14 जून 2025: बिहार में आज बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अवकाश कुमार को पटना SSP के पद से हटाकर BMP-1 में भेजा गया है। उनकी जगह 2014 बैच के IPS अधिकारी कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।
इस फेरबदल में पटना सेंट्रल की सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है, जबकि सरथ आर एस अब सुपौल के एसपी होंगे।
अन्य प्रमुख तबादले:
* पटना के CID के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना का एसपी लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।
* समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है।
* सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), पटना के पद पर तैनात किया गया है।
कौन हैं कार्तिकेय शर्मा?
पटना के नए SSP कार्तिकेय शर्मा का जन्म 4 सितंबर 1988 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई। इसके बाद, उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में PGDM का कोर्स किया। उन्होंने 2013 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और उन्हें बिहार कैडर के IPS अधिकारी के रूप में चुना गया था।
यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव बिहार में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबर की अपडेट जारी है…