पटना जिला अधिवक्ता संघ में डॉ. अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ परिचर्चा एवं अनावरण कार्यक्रम, संघ परिसर में प्रतिमा स्थापना का आश्वासन

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आज पटना जिला अधिवक्ता संघ (DBA) की ओर से एक विशेष परिचर्चा एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के महासचिव अरविंद कुमार मौआर ने संघ कार्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की, जिसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों ने भी उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के कार्यकारिणी सदस्य महेश रजक ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को याद किया और उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। परिचर्चा के दौरान संघ के सदस्यों ने एकमत होकर मांग उठाई कि जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।

अधिवक्ता सदस्यों की इस मांग पर महासचिव अरविंद कुमार मौआर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आगामी कार्यकारिणी की बैठक में इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा और प्रतिमा स्थापना पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार विद्यार्थी, विनोद कुमार गुप्ता, श्यामल किशोर, संतोष कुमार, सैयद इमरान ग़नी, गौतम कुमार, अमर आजाद, सुधीर कुमार रजक, वर्मा, अंशुमान, सतीश कुमार वर्मा, अभय कुमार, कन्हैया जी, ओम प्रकाश पासवान, सुशील रंजन सिन्हा, जीतू आजाद, मनीष कुमार, अजय कुमार पासवान, आदित्य राज, अजय यादव, शालिनी, अंकिता कुमारी, ममता कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वीटी, रंजना श्रीवास्तव, सुमन कुमारी सिंह, श्वेता सिंह, अशोक कुमार, पारस कुमार एवं सूरज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



