घटनाजुर्मदेशन्यूज़पटनाप्रशासनिकबिहारबिहारराज्यहेडलाइंस

NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े 35 लाख की चोरी, खराब सीसीटीवी ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किल



24CITYLIVE/पटना। राजधानी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुनेंद्र कुटीर अपार्टमेंट में अपराधियों ने दिनदहाड़े भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां रहने वाली नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) की क्लर्क नीतू कुमारी के फ्लैट नंबर 202 को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब लगभग 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब नीतू कुमारी और उनके शिक्षक पति बृजेश कुमार अपने-अपने काम पर गए हुए थे। शाम को जब वे वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और अंदर गोदरेज के लॉकर समेत सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता ने बताया कि सोने के कंगन, हार, चेन और मंगलसूत्र जैसे कीमती गहने गायब हैं। हैरानी की बात यह है कि अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद चोर बेखौफ होकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पूछताछ में गार्ड ने किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने से इनकार किया है, जिससे अपार्टमेंट के ही किसी व्यक्ति की संलिप्तता का संदेह गहरा गया है। वहीं, जांच के दौरान पता चला कि अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब थे, जिसके कारण अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

फिलहाल अगमकुआं थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button