कृषि उत्पादनखास ख़बरदेशन्यूज़पटनाबिहारराजनितिकराज्यहेडलाइंस

ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन कर किसानों को किया गया जागरूक
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत छोटी पहाड़ी में हुआ कार्यक्रम

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना सिटी:विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत शनिवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में ग्रामीणों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का स्टाल लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया गया।

अभियान का शुरुआत करते हुए पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूर और किसानों को मिले और विकास की मुख्य धारा से जोड़कर विकसित भारत का निर्माण करना है। अभियान में किसानों को आधुनिक तकनीक से दक्ष बनाने के लिए ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का  प्रदर्शन कर प्राकृतिक कृषि के बारे में जागरूक किया गया।

श्री यादव ने विकसित भारत के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कोई वर्ग वंचित नहीं रहे। इसकी समीक्षा की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्टेट बैंक, स्वास्थ्य सेवा, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड आदि का स्टॉल लगाकर पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी जा रही थी। मौके पर गेहूं आटा, चना का सत्तू उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद किस्मती देवी, अभिषेक चंद्रवंशी, राजेश साह, सुरेश सिंह पटेल, भारत प्रसाद, संजय सिंह के साथ संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!