
( 24CITYLIVE )Repoting Aadarsh Singh पांचवें जुमा में नमाज के लिए उमड़ेंगे लोग, आखिरी शब ए कद्र में रातभर हुई इबादत। माहे रमजान का 28 वां रोजा गुरुवार को पूरा हुआ। शुक्रवार को रमजान का अलविदा जुमा होगा। अंजुमन इस्लामिया हाल समेत राजधानी की सभी जामा मस्जिदों में जुमा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और संगठनों ने शुक्रवार को ईद का चांद देखने की अपील की है। चांद नजर आने पर शनिवार को ईद मनायी जाएगी। यदि चांद नहीं दिखाई दिया तो रविवार को ईद होनी तय है।
रमजान के पांचवें जुमा की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों तक पहुंचेंगे। पटना जंक्शन स्थित लान की मस्जिद, करबिगहिया मस्जिद, कोतवाली मस्जिद, हाईकोर्ट स्थित मस्जिद, गांधी मैदान, सब्जीबाग, फुलवारीशरीफ, हारूण नगर, पटना सिटी समेत अन्य क्षेत्र की जामा मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं, रमजान के पांचवें और अंतिम शब ए कद्र यानी गुरुवार की पूरी रात मुसलमानों ने अल्लाह की विशेष इबादत की। अपने गुनाहों की माफी मांगने के साथ ही अच्छा इंसान बनने और देश-दुनिया में मोहब्बत तथा भाइचारा कायम रहने के लिए दुआ मांगी। दूसरी ओर, ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए राजधानी के सब्जीबाग, खेतान मार्केट, पटना मार्केट, लालजी मार्केट, हथुआ मार्केट समेत विभिन्न मार्केट और शापिंग माल में देर रात तक खरीदारी होती रही। बाजार को रोशनी से सजाया गया है।
- ईद की नमाज के लिए ईदगाह तैयार
शनिवार अथवा रविवार को संभावित ईद को देखते हुए राजधानी के गांधी मैदान समेत अन्य ईदगाहों को ईद की नमाज के लिए लगभग तैयार कर लिया गया है। दरगाह शाहआरजा, शनिचरा ईदगाह, शाही ईदगाह गुलजारबाग, खानकाह मुजीबिया, खानकाह इमादिया, खानकाह मुनएमिया, खानकाह फैयाजिया सिमलीशरीफ समेत अन्य खानकाहों की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। कमेटी का कहना है कि ईद की नमाज के समय का एलान अलविदा जुमा की नमाज के बाद शुक्रवार को किया जाएगा।
:- राजधानी में ईद की नमाज का समय
- गांधी मैदान, पटना – 7:30 बजे
- पटना जंक्शन स्थित लान की मस्जिद – 8:00 बजे
- हाईकोर्ट स्थित जामा मस्जिद – 7:00 बजे
- कोतवाली जामा मस्जिद – 7:45 बजे
-दरियापुर जामा मस्जिद – 7:45 बजे
- फकीरबाड़ा जामा मस्जिद – 7:45 बजे
- नई मस्जिद सब्जीबाग – 7:45 बजे
-मुरादपुर जामा मस्जिद – 7:45 बजे
- मस्जिद खैरुन्निसा, बाकरगंज-8:00 बजे
पटना सिटी क्षेत्र में ईद की नमाज का समय
- शाही ईदगाह गुलजारबाग – 8:00 बजे
- शनिचरा ईदगाह – 6:15 बजे
- जमात इस्लामी हिंद बिहार की जामा मस्जिद, पत्थर की मस्जिद – 6:45 बजे
- सिडनीग्राउंड ईदगाह, शक्का टोली, आलमगंज- 6:30 बजे
- शक्काटोली जामा मस्जिद, आलमगंज – 8:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
- खानकाह शाहआरजानी – 7:15 बजे
- ईदगाह दरगाह शाहआरजा – 7:00 बजे
- खानकाह मुनएमिया मीतन घाट – 7:30 बजे
- खानकाह इमादिया, मंगल तालाब – 7:00 बजे
- खानकाह फैयाजिया सिमलीशरीफ, मालसलामी – 7:30 बजे
- खानकाह तकियाशरीफ मीतन घाट – 9:15 बजे
फुलवारीशरीफ क्षेत्र में ईद की नमाज का समय
- खानकाह मुजीबिया जामा मस्जिद – 9:00 बजे
- जामा मस्जिद ईसापुर – 7:30 बजे और 8:30 बजे
- कुर्बान मस्जिद पेट्रोल लेन – 7:00 बजे
- अबुबकर मस्जिद पेट्रोल लेन, 8:15 बजे
– बैतुल करीम मस्जिद, ईसानगर, 7:15 बजे
- दानापुर क्षेत्र में ईद की नमाज का समय
- बैरक ग्राउंड ईदगाह – 7:30 बजे
- नासरीगंज जामा मस्जिद – 6:30 बजे
- इमलीतर जामा मस्जिद – 7:00 बजे
- इमलीतर जामा मस्जिद – 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
- जनकधारी स्कूल ग्राउंड – 7:00 बजे
- लाल कोठी ग्राउंड – 7:00 बजे
– लाल कोठी ग्राउंड – 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए
शिया मस्जिदों में ईद की नमाज का समय
- इमामबांदी वक्फ स्टेट गुलजारबाग मस्जिद – 10:30 बजे
- बाली शिया मस्जिद, सदर अस्पताल मार्ग- 9:00 बजे
- गोलकपुर शिया मस्जिद – 10:00 बजे
- मुरादपुर शिया मस्जिद – 9:00 बजे
- शाहिस्तान शिया मस्जिद, मीरशिकारटोली- 9:30 बजे