घटनाजुर्मदेशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

बिहार पुलिस ऑफिशियल ऑनलाइन! क्रिमिनल ऑन रोड क्राइम ? मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी को अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली।

24CITYLIVE: बिहार पुलिस ऑफिशियल ऑनलाइन! क्रिमिनल ऑन रोड क्राइम ?

बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था कि अपराधी पोल खोल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले जमीन कारोबारी को अपराधियों ने अपनी बंदूक का निशाना बनाया है। अपराधी आए दिन हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं ।

बिहार सहित राजधानी पटना की अगर बात करें तो आए दिन अपराधियों का तांडव जारी है और हत्याओं का दौर भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।अभी एक दिन पहले एक युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई थी.



इसका मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 7 दिसंबर, 2023 दिन गुरुवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया, जिसकी वजह से कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई.



पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के समीप बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी सतेन्द्र सिंह पर ताबड़तोड़  गोलियां दागी है। बताया जा रहा है कि अपराधी एक बाइक पर सवार तीन तीन की संख्या में आए थे । वहीं जमीन कारोबारी गुरुवार की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए बेऊर थाना क्षेत्र के बेतौदा रोड में वॉक के लिए 42 वर्षीय सतेंद्र सिंह निकला था जिस दौरान घात लगाए अपराधियों ने उसे पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल जमीन कारोबारी को पटना के पारस अस्पताल में पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जमीन कारोबारी को मृत घोषित कर दिया है । फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button