देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

पटना सिटी:अतिक्रमण हटाओ अभियान में दोनों अंचल से वसूला 17 हजार जुर्माना



24CITYLIVE/पटना सिटी: जिला प्रशासन की टीम ने नगर निगम पटना सिटी व अजीमाबाद अंचल में गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सिटी अंचल में अतिक्रमण हटाने का अभियान कंगन घाट मोड़ से लेकर घाट तक और आसपास के इलाकों में चलाया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि अभियान में पांच हजार रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी। इसी प्रकार निगम अजीमाबाद अंचल की ओर से गुरहट्टा मोड़ से आरंभ हुए अभियान खाजेकलां होते हुए खाजेकलां घाट तक चला।

इसके बाद गंगा किनारे खाजेकला घाट, महावीर घाट, भद्रघाट होते भद्रघाट मोड़ तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया। अभियान का विरोध करने वालों के साथ अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी नुरूल हक शिवानी ने बताया कि अभियान के दौरान बारह हजार रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!