
24CITYLIVE/पटना सिटी: तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं। बावजूद पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
शुक्रवार को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के चौधरी टोला घाट के समीप मरीन ड्राइव पर एक साथ तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि इस दुर्घटना में स्कूटी, बाइक और पिकअप वैन की एक साथ टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी, बाइक चालक के अलावे पिकअप वैन पर सवार मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मरीन ड्राइव पर भीषण जाम लग गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। तब जाकर मरीन ड्राइव पर परिचालन सामान्य हुआ।


