देशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

मांगो को लेकर कल हड़ताली कर्मी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घेराव



24CityLive/पटना:– पटना नगर निगम दैनिक और एजेंसी के द्वारा बहाल सफाई मजदूर व चालक का अनिश्चितकालीन हड़ताल का रविवार अर्थात चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताल अवधि में निगम के सफाई मजदूरों व चालकों पर निगम प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई आग में घी का काम कर रही है। जिससे हड़ताली कर्मियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन द्वारा दमन और भयादोहन से भी कर्मियों के हौसले में कोई कमी नहीं आयी है, बल्कि आन्दोलन और जोर पकड़ते जा रहा है। इसको लेकर 25 सितम्बर अर्थात सोमवार को निगम के हड़ताली कर्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

निगमकर्मी मौर्या लोक परिसर, नगर निगम मुख्यालय जमा होंगे। तीन बजे दिन में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन के लिये प्रस्थान करेंगे। आज कल के प्रदर्शन के सफलता के लिये संचालन समिति के सदस्यों ने तमाम अंचल के कर्मियों के बीच घर घर जाकर सम्पर्क किया। सभी कर्मियो ने बुलन्द हौसले के साथ कल के प्रदर्शन में शामिल होने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क अभियान की मॉनिटरिंग पाटलीपुत्र अंचल में अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, नूतन राजधानी अंचल में कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद, जलापूर्ति शाखा में सहसंयोजक मंगल पासवान, कंकड़बाग अंचल में संयोजक नन्दकिशोर दास, बांकीपुर अंचल में प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, अजिमाबाद और पटना सिटी अंचल में कोषाध्यक्ष नीरज वर्मा और धर्मवीर कुमार ने किया। जनसंपर्क करने वालों में संचालन समिति के सदस्य भीम राम, अरुण कुमार, दुर्गा गोंड, नितीश कुमार, देवेन्द्र प्रसाद, चन्दन कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप राम, मुकेश ठाकुर, रमेश राय, सुजित पासवान, मोहन पासवान, रामदेव सिंह, केसो कुमार आदि शामिल थे।

नगर निगम प्रशासन के द्वारा भयभीत करने का सभी कर्मियो ने एक स्वर से विरोध करते हुए कहा है की प्रशासन जितना हड़ताल को बाधित करने का प्रयास करेगा। हड़ताल उतना ही मजबूत होगा। समन्वय समिति के तमाम नेताओं ने प्रशासन द्वारा हड़ताल शुरु होने के पहले ही 107 का मुकदमा करने की सख्त निंदा करते हुए कहा की वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर आर्थिक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सफाई व्यवस्था बिल्कुल ही ठप है। इससे पटना में निगम प्रशासन का शहर की सफाई का दावा खोखला साबित होती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!