देशन्यूज़पंजाबपटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

प्रस्तावित बिजली दर का व्यापार मंडल ने किया विरोध;
विद्युत विनिमायक आयोग में कराया जाएगा आपत्ति दर्ज 




24CITYLIVE/पटना सिटी: बिजली दर में प्रस्तावित बढोत्तरी के विरोध में पटना सिटी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रदीप सिंह यादव ने की। जबकि संचालन महासचिव अवधेश कुमार सिन्हा ने किया।

बैठक में सदस्यों ने प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि का विरोध करते हुए विद्युत विनिमायक आयोग में आपत्ति दर्ज कराने का फैसला लिया।

वहीं बैठक में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिहं पुरी द्वारा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब तक मेट्रो  विस्तार का भरोसा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि इससे व्यापारियों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा। बैठक में भगवती मोदी, दिलीप कुमार, उदय राय, शारदा नंद प्रसाद, प्रकाश कोठारी, विचित्र मणि, राज कुमार शर्मा मोजूद थे।

Related Articles

Back to top button