न्यूज़

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विकास वैभव बने मगध के नए IG, कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग की कमान

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना:बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आनंद किशोर को अब वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
तबादलों की इस विस्तृत सूची के अनुसार, एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि संतोष कुमार मल्ल अब आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है और कुंदन कुमार को उद्योग विभाग के सचिव के साथ-साथ बियाडा के प्रबंध निदेशक के पद पर बरकरार रखते हुए दिल्ली और मुंबई के कुछ अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सर्जरी में कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है और संजय कुमार सिंह को अब वित्त विभाग के सचिव का संपूर्ण प्रभार सौंप दिया गया है। अजय यादव ऊर्जा विभाग के नए सचिव होंगे और प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण कमान दी गई है। इसके अतिरिक्त चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव और रजनीश कुमार सिंह को कारा एवं सुधार सेवाओं का महानिरीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह अब नई दिल्ली में बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त की भूमिका निभाएंगे। यह पूरी कवायद नई कैबिनेट के गठन के बाद राज्य की विकास योजनाओं और शासन को नई गति देने के उद्देश्य से की गई है।

बिहार सरकार ने राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई वरिष्ठ IPS और IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम विकास वैभव का है, जिन्हें मगध रेंज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महकमे (IPS) में मुख्य बदलाव:
विकास वैभव:बिहार राज्य योजना परिषद में परामर्शी के पद पर तैनात विकास वैभव की फील्ड में वापसी हुई है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IG), मगध क्षेत्र, गया बनाया गया है।

सुधांशु कुमार:इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), विधि-व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही इनके पास यातायात का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

अमृत राज: इन्हें ADG, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की नई जिम्मेदारी दी गई है।

अमित लोढ़ा:अब ADG, तकनीकी सेवाएँ एवं संचार के पद पर कार्य करेंगे।

नैय्यर हसनैन खान: इन्हें ADG, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

छत्रनील सिंह: मगध क्षेत्र के IG पद से हटाकर इन्हें गृह विभाग (विशेष शाखा) में विशेष सचिव बनाया गया है।
IAS अधिकारियों का स्थानांतरण:
प्रशासनिक स्तर पर भी सरकार ने कई जिलों और विभागों के सचिवों को बदला है:

कुमार रवि:मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कुमार रवि को अब स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
चंद्रशेखर सिंह: इन्हें जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही इनके पास सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (IPRD) का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

कुंदन कुमार: इन्हें स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन (नई दिल्ली) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण:
सरकार के इस फैसले को राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से चुनाव के बाद और आगामी योजनाओं को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और क्षेत्रों में भेजा गया है। सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदभार को ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

अजय यादव: इन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है और वे बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के CMD के प्रभार में भी रहेंगे।
संजय कुमार सिंह: अब वित्त विभाग के सचिव(सम्पूर्ण प्रभार) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button