खास ख़बरघटनाजुर्मदेशन्यायालयन्यूज़पटनाप्रशासनिकबिहारराज्यहेडलाइंस

चौक शिकारपुर पुलिस ने दो चोरी के एंड्रॉइड मोबाइल के साथ 15 वर्षीय बालक को किया निरुद्ध


24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक शिकारपुर ओपी पुलिस ने जालान स्कूल कैंपस के पास गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरी के टचस्क्रीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन के साथ एक 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।

टीम की कार्रवाई और बरामदगी
चौक शिकारपुर ओपी प्रभारी पुलिस उप-निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिपाही धीरज कुमार और सिपाही सूरज कुमार की टीम वाहन चेकिंग और गश्त पर तैनात थी। दिनांक 25.09.26 की रात जालान स्कूल कैंपस के पास पुलिस को देखकर भाग रहे बालक को खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से मोटोरोला कंपनी के दो स्मार्टफोन (मोटो G67 पावर 5G और मोटो G85 5G) बरामद किए गए।

चोरी का तरीका और आपराधिक इतिहास
पूछताछ में बालक ने स्वीकार किया कि उसने दोनों मोबाइल फोन ट्रेन यात्रियों से चोरी किए थे और उन्हें बेचने की नीयत से वहां आया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार निरुद्ध बालक पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

आगे की विधिक प्रक्रिया
बरामद फोन के कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सामान जब्त कर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा बालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button