खास ख़बरताजा खबरेंदेशधार्मिकनई दिल्लीन्यूज़पटनाप्रशासनिकबिहारराजनितिकराज्यहेडलाइंस

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सन्धु ; तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में हुए नतमस्तक

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: 27 सितम्बर को दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह सन्धु आज तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब नतमस्तक हुए जहां उन्होंने गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर अरदास की कीर्तन श्रवण किया और श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा सहिब एवं शस्त्रों के दर्शन भी किए इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।

तख्त साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा उपराज्यपाल महोदय को कृपाण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानिन्त किया इसके बाद उन्हें गुरुद्वारा गायघाट के दर्शन भी करवाए गए सरदार जगजोत सिंह सोही ने मीडीया से बातचीत के दौरान बताया कि सरदार तनजीत सिंह सन्धु जो कि सरदार तेजा सिंह समुन्द्री के परिवार से हैं और उनकी कौम प्रति की गई सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता इसलिए ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी ने अपना कार्यालय परिसर ही उनके नाम से बनी बिल्डिंग में बनाया हुआ है.

उन्होंने बताया कि माननीय उपराज्यपाल को तख्त साहिब में चल रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई इस दौरान उन्होंने लंगर हाल में जाकर सेवा भी की इस मौके पर तख्त साहिब के सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह मैनेजर पपिन्दर सिंह हरजीत सिंह दलीप सिंह पटेल लंगर इर्न्चाज तेजिन्दर सिंह बन्टी भी मौजूद रहे

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: दिल्ली के उपराज्यपाल के तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब और गुरुद्वारा गायघाट दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वीआईपी मूवमेंट और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चौक थाने की पुलिस टीम पूरे रूट और परिसर में मुस्तैद रही।

Related Articles

Back to top button