
24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना, 19 नवंबर 2025 — बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (20 नवंबर, 2025) सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ करीब 20 मंत्री भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
डिप्टी सीएम की रेस
उपमुख्यमंत्री पद को लेकर गहमागहमी है। बीजेपी से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, और विजय कुमार सिन्हा का नाम रेस में सबसे आगे है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी दावेदार हैं। इस बार महिला को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है। विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम, स्पीकर, और प्रदेश अध्यक्ष तीनों पदों के लिए रेस में हैं।
संभावित मंत्री (मुख्य नाम)
* JDU कोटे से: बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, मदन सहनी (रिपीट); उमेश कुशवाहा और कलाधर मंडल (नए चेहरे)।
* BJP कोटे से: सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, जनक राम (रिपीट); श्रेयसी सिंह और रमा निषाद (नए चेहरे)।
* सहयोगी: आरएलएम से स्नेह लता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) और हम से संतोष मंत्री बन सकते हैं।
* स्पीकर पद: विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, और प्रेम कुमार के नाम चर्चा में हैं।
