खास ख़बरताजा खबरेंदेशन्यूज़पटनाप्रशासनिकबिहारराजनितिकराज्यशिक्षा व्यवस्थाहेडलाइंस

अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः परीक्षा की तैयारी में सहयोग हेतु बैठक आयोजित

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना: प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की कक्षा 10वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सेकंड चांस कार्यक्रम’*संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं विद्यालय स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जिला कार्यालय पटना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सैफुर रहमान की अध्यक्षता में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।



बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों, विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, उनके शैक्षणिक स्तर के अनुसार समूह निर्माण तथा प्रगति की नियमित निगरानी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम द्वारा छात्राओं को विशेष रूप से गणित एवं विज्ञान सहित अन्य विषयों में शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।



जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा अनुत्तीर्ण छात्राओं से नियमित संपर्क एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्राओं को पुनः परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति पर निरंतर ध्यान देने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के संचालन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इनमें छात्राओं की कम उपस्थिति, छात्राओं के अलग-अलग शैक्षणिक स्तर तथा पढ़ाई के प्रति कम रुचि जैसे गणित ,विज्ञान विषय प्रमुख रहे। इन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए विद्यालय एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी।

**द्वितीय अवसर कार्यक्रम** का उद्देश्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें पुनः परीक्षा के माध्यम से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी बुनियादी शैक्षणिक समझ को मजबूत करना तथा उन्हें आगे की शिक्षा के लिए तैयार करना भी कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

जिला शिक्षा प्रशासन एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के समन्वित प्रयास से छात्राओं को शिक्षा जारी रखने तथा बेहतर भविष्य कीसी ओर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका प्रथम के रीजनल हेडर संजय कुमार, दिनेश कुमार,आकाश कुमार एवं सूरज कुमार की रही।

Related Articles

Back to top button