प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने रची खूनी साजिश, दूल्हे के पिता पर चलाई गोली; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24CITYLIVE/आदर्श सिंह:बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए खूनी साजिश रच डाली। दूसरे से रिश्ता तय होने से गुस्से में आए प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमिका की शादी रोकने के लिए चली गोली
यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जितेंद्र कुमार अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। उसने रिश्ता तुड़वाने की नीयत से दूल्हे या उसके पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उसने 27 अप्रैल को दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे के पिता, सुनील पांडेय पर फायरिंग कर दी।
बाल-बाल बचे दूल्हे के पिता
घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के रसोईया गांव की है, जहां सुनील पांडेय अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उसी वक्त गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। इस हमले में सुनील पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर किया गया, जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
SIT ने पटना से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पटना के बिहटा क्षेत्र में छापेमारी कर 25 वर्षीय शूटर जितेंद्र कुमार को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल इस कांड में शामिल बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए खूनी साजिश रच डाली। दूसरे से रिश्ता तय होने से गुस्से में आए प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।