पटना सिटी: वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के साथ एक नाबालिग निरुद्ध, चौक पुलिस की कार्रवाई

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना (26 मई 2026): पटना पुलिस की शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को निरुद्ध किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, (26 मई) चौक शिकारपुर टीओपी (TOP) के सामने पुलिस टीम मुस्तैदी से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.08 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी
कानूनन नाबालिग (विधि विरुद्ध बालक) है।
चौक थाना प्रभारी राज किशोर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चौक शिकारपुर टीओपी के सामने से इस नाबालिग को शराब के साथ विधिवत निरुद्ध किया गया है।
आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग को शराब की खेप के साथ आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई के लिए चौक थाना भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस नाबालिग को शराब की यह डिलीवरी किसने दी थी और वह इसे कहाँ सप्लाई करने जा रहा था।

