हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

24CITYLIVE/आदर्श सिंह/पटना, 22 अगस्त 2026 ।
पटना में संचालित हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत आज यामिनी अय्यर, पब्लिक पॉलिसी स्कॉलर, वाटसन स्कूल, ब्राउन यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली द्वारा शास्त्री नगर गर्ल्स हाई स्कूल, पटना एवं गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गर्दनीबाग, पटना का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान यामिनी अय्यर ने विद्यालय के वर्तमान शिक्षार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, सीखने की प्रगति, विद्यालय से जुड़ाव तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने तथा आगे की शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय में आयोजित कक्षा के दौरान विद्यालय के नोडल शिक्षक तथा विद्यालय के आसपास तैनात पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम के संचालन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा कार्यक्रम से संबंधित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद के माध्यम से उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य की आकांक्षाओं को समझने तथा उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार सिंह, राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार, रूचि गुप्ता एवं नदीश्वरी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



