न्यूज़

भागलपुर को बड़ी राहत: विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज कल से चालू, मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण

24CITYLIVE/भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद पैदा हुए संकट का अब समाधान हो गया है। सेतु पर रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुए चार बेली ब्रिज रविवार यानी 7 जून को सुबह 10 बजे से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी और अन्य आला अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का अंतिम निरीक्षण और समीक्षा की।

सीएम सम्राट चौधरी और रक्षा मंत्री के प्रयास से रिकॉर्ड समय में काम पूरा

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि जिस दिन विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त हुआ था, उसी दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया था। मुख्यमंत्री ने तुरंत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर सेना और आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया।

राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के दिन-रात के संयुक्त प्रयास का ही नतीजा है कि देश में पहली बार इतने कम समय में हैंगर ट्रस पर बेली ब्रिज तैयार कर दिया गया है। आज अंतिम समीक्षा में सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक पाई गई हैं। ऐसा पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा।

सिर्फ छोटे वाहनों को मिलेगी अनुमति, पूरी तरह सुरक्षित है ढांचा

मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में तैयार किया गया यह ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें तकनीकी रूप से कोई कमी नहीं है। वहीं भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 7 जून की सुबह 10 बजे से इस बेली ब्रिज को आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

​पहला, इस मार्ग से केवल छोटे वाहनों को ही गुजरने की अनुमति होगी।

दूसरा, भारी और बड़े वाहनों के लिए जो वैकल्पिक मार्ग पहले से तय है, वे उसी का इस्तेमाल करेंगे।

​15 सितंबर के बाद होगा स्थायी समाधान

सेतु के स्थायी समाधान को लेकर पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि फिलहाल इसकी बारीकी से तकनीकी समीक्षा और जांच चल रही है। सभी पहलुओं को देखने और विचार करने के बाद 15 सितंबर के बाद इस पर कोई अंतिम और ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button