घटनाजुर्मदेशन्यूज़पटनाबिहारराज्यहेडलाइंस

राजधानी पटना में दरोगा के बेटे की हत्या।


24CITYLIVE/आदर्श सिंह/Patna: पटना में जन्मदिन पर पार्टी के दौरान एएसआई श्याम रंज सिंह के बेटे 18 वर्षीय आर्यन की हत्या कर दी गई। उसके दोस्तों ने पहले मार पीटकर उसके हाथ पर तोड़ दिए फिर गला दबाकर मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद सभी कमरा बंद कर फरार हो गए। बताया जाता है कि कमरे में शराब की पार्टी हुई थी। किसी लड़की को भी बुलाया गया था। कमरे से कंडोम भी मिला है।


घटना शास्त्रीनगर की एजी कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात हुई। जहां आर्यन का शव मिला, वह मकान गोपालगंज के फुलवरिया के सुदेश यादव का है।

सुदेश के बेटे विकास की बर्थडे पार्टी थी। आर्यन ने दोस्तों के साथ पार्टी मनाई थी। वहां एक लड़की के भी होने की बात सामने आई है। आरा के मुआप तला गांव के रहने वाले श्याम रंजन पटेल भवन में स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं। आर्यन उनका बड़ा बेटा था।
प्लानिंग के साथ की गई हत्या


जिस मकान में आर्यन की हत्या की गई है, वह गोपालगंज के फुलवरिया के रहने वाले ठेकेदार सुदेश यादव की है। सुदेश पत्नी के साथ गांव गए हुए थे। आकाश और विकास दोनों सुदेश के बेटे हैं। विकास का बर्थडे था। विकास का आर्यन के साथ पहले भी विवाद हुआ था। आर्यन ने विकास के खिलाफ थाने में केस भी किया था। पुलिस उसे पकड़ कर लाई थी और समझा-बुझाकर उसे छोड़ दिया था। पार्टी में शामिल दो और लड़के आयुष और पीयूष के नाम भी आ रहे हैं। आर्यन के परिजनों को शक है कि पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई है।

घरवालों ने फोन किया तो मोबाइल बंद था .आर्यन शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे घर से यह कहकर निकला था कि दोस्त की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो पिता व अन्य घरवालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया पर मोबाइल बंद था।
किसी अनहोनी की आशंका देख परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। आर्यन के परिजन देर रात शास्त्रीनगर थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की लिखित सूचना दी और उसका मोबाइल नंबर भी दिया। देर रात ही थानेदार को बर्थ डे पार्टी में शामिल किसी युवक ने कॉल कर बताया कि आर्यन की हत्या हो गई।
कॉल करने के बाद वह वहां फरार हो गया। पुलिस वहां पहुंची तो कमरा बंद था। उसके बाद पुलिस ने कमरा खोला तो देखा आर्यन की लाश घर में पड़ी है। पुलिस के मुताबिक घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!